धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के तहत शुक्रवार को मझीण में टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 101 लोगों के मौके पर छाती के एक्सरे किए। इनमें से 11 लोगों में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
अब टीबी की पुष्टि के लिए आगामी जांच की जाएगी और साथ ही टीबी बचाव की दवाई दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी जांच शिविर का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक संख्या में लोग शिविरों में पहुंच कर अपनी जांच करवाएं। ब्यूरो