फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रोग की भ्रांतियों के समाधान में सहायता करेंगे टीबी चैंपियन

Fri, 18 Jul 2025 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने गंगथ में 26 टीबी चैंपियनों को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। क्षय रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने में टीबी चैंपियन अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य खंड गंगथ में टीबी चैंपियनों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों से आए 26 टीबी चैंपियनों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनका उद्देश्य समुदाय में टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर की ओर से नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संचालित इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व बीएमओ गंगथ डॉ. दिलवर सिंह, रीना गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पूर्व में टीबी से ठीक हो चुके प्रतिभागियों को उनके अनुभवों के आधार पर समुदाय में जागरूकता फैलाने और बतौर टीबी चैंपियन सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

टीबी चैंपियनों को समुदाय में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, लोगों को समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने और एक टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सहयोगी बनने के लिए तैयार किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें