फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टैक्सी ऑपरेटरों ने फीस बढ़ोतरी पर जताया रोष

Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। उप तहसील कोटला के अंतर्गत बगलामुखी कोटला टैक्सी ड्राइवर यूनियन की बैठक वीरवार को निजी पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में सरकार की ओर से लाइसैंस, पंजीकरण फीस में वृद्धि करने के विरोध में टैक्सी ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
विज्ञापन


बगलामुखी ऑपरेटर यूनियन ने वाहनों की लाइसेंस और पंजीकरण फीस बढ़ोतरी करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और कड़ा एतराज जताया। टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि सरकार ने मनमानी कर टैक्सी ऑपरेटरों पर जबरदस्ती फीस बढ़ोतरी की है, जिसे जल्द वापस लेना चाहिए। इस मौके पर पुलिस चौकी कोटला प्रभारी संजीव धामी, सुरेंद्र कुमार, टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार, उप प्रधान मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें