फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबाल मैच में टटेहल बनी चैंपियन, बोड़ा टीम उपविजेता

Wed, 21 May 2025 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्वामी विवेकानंद खेल मैदान पंचरुखी में आयोजित एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टटेहल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 17 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में टटेहल ने बोड़ा की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विजेता टीम को 31,000 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा गया, जबकि उपविजेता बोड़ा की टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। तीसरे स्थान पर रही टीम को 11,000 रुपये और चौथे स्थान पर रही टीम को 5,100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि अमन राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विजय राणा, पंकज राणा, सुनीत, कमल, अक्षय शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें