धर्मशाला। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की पास्सु-पंतेहड़ सड़क की टारिंग का कार्य फंड के अभाव में अटक गया है। सड़क के करीब 150 मीटर हिस्से पर टारिंग की जानी है। विभाग ने इस कार्य के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, टारिंग पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार से फंड की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों दुनी चंद, प्रीतम चंद, राजेश कुमार, अमन कुमार, अमित, प्रवेश कुमार, सचिन कुमार, प्यारू राम और रामलाल ने सरकार व विभाग से जल्द फंड जारी करने की मांग की है।
-
वर्ष 2021 में बाढ़ के कारण सड़क बह गई थी। इसके बाद यहां डंगों का निर्माण करवा दिया गया था। अब केवल टारिंग का काम शेष है। इसकी डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी गई है। जैसे ही बजट प्राप्त होगा, सड़क का निर्माण पूरा करवा दिया जाएगा। -दशमिंद्र पॉल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग (मंडल धर्मशाला-2)