ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा मंडल ज्वालामुखी की ओर से मंगलवार को पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के नेतृत्व में ज्वालामुखी में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा बोहन चौक से शुरू होकर बस स्टैंड तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।
रविंद्र रवि ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। नौ अगस्त का दिन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी दिन अंग्रेजों को भारत छोड़ने का संदेश बुलंद हुआ था।
दो अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने 17 अगस्त को सम्मानपूर्वक तिरंगा उतारने का आह्वान किया। साथ ही यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला देहरा प्रभारी राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष अजय खट्टा, ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमारी, खुंडियां मंडल अध्यक्ष संजय राणा और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, देव समाज प्रकोष्ठ और अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा महिला शक्ति ने भाग लिया।
-
सभी बूथों को मजबूत करना हो प्राथमिक लक्ष्य : राजेश
तिरंगा यात्रा के बाद परिचय बैठक का आयोजन किया गया। रविंद्र सिंह रवि और जिलाध्यक्ष अजय खट्टा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी 54 बूथों को मजबूत करना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर धरातल पर काम करने को कहा, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में ज्वालामुखी में भाजपा का कमल खिल सके। उन्होंने मंडल अध्यक्ष को एक वर्ष के भीतर सभी बूथों पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भाजपा ज्वालामुखी मंडल की को तिरंगा यात्रा के बाद परिचय बैठक में जिला प्रभारी राजेश ठाकुर का स्व