फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कूड़े के पहाड़ को दिसंबर तक खत्म करने का लक्ष्य

Thu, 08 Oct 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों के लिए मुसीबत बन चुकी सुधेड़ स्थित डंपिंग साइट को कूड़े से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने इस साल दिसंबर तक का समय तय किया है। निगम का दावा है कि साइट से करीब 70 फीसदी कूड़ा हटाया जा चुका है। डंपिंग साइट पर जमा पुराने कचरे को हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने का कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस साइट को कूड़े के पहाड़ से मुक्त करने के बाद यहां सुंदर पार्क बनाया जाएगा। हालांकि दिसंबर तक पूरा कचरा हटाना अपने आप में बड़ी चुनौती है। 90 के दशक से तत्कालीन नगर परिषद के समय से ही यहां कूड़ा डंप किया जा रहा था। नगर निगम बनने के बाद भी शहर के सभी 17 वार्डों का कचरा यहीं पहुंचता रहा है। यहां से उठने वाली दुर्गंध सरकारी कार्यालयों, कोतवाली बाजार और गांधी वाटिका तक फैल जाती है। सबसे अधिक परेशानी सुधेड़ गांव के बाशिंदों को झेलनी पड़ रही है जो दशकों से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
-
डंपिंग साइट से जुड़ी मुख्य बातें
कचरा निस्तारण का लक्ष्य: वर्ष 2023 से करीब 40 हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे के निष्पादन का कार्य जारी।
दैनिक आवक: शहर से प्रतिदिन 15 से 16 टन कचरा पहुंचता है, जो पर्यटन सीजन में बढ़कर 20 से 22 टन प्रतिदिन हो जाता है।
वैज्ञानिक प्रक्रिया: सेपरेटर और स्क्रीनिंग मशीनों से प्लास्टिक, मिट्टी व अन्य सामग्री को अलग किया जा रहा है।
दुर्गंध से बचाव: बदबू कम करने के लिए दिन में दो से तीन बार विशेष रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।
भावी योजना: कूड़ा पूरी तरह हटने के बाद इस जगह पर सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा।
सुधेड़ डंपिंग साइट पर जमा पुराने कचरे को हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि दिसंबर तक साइट पर से पूरी तरह कूड़े को हटवा दिया जाए। -चंद्रवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें