फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बताए, कितने स्कूल खोले और कितने किए बंद : शांता

Thu, 08 Oct 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल सरकार ने 100 ऐसे सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय किया है, जिनमें एक भी विद्यार्थी नहीं है। कुछ साल में ऐसे 900 स्कूल बंद किए गए हैं। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इतने अधिक स्कूल क्यों खोले गए, जब वहां पर एक भी छात्र ने प्रवेश नहीं किया था। इन स्कूलों के लिए भवन बनाए होंगे, अध्यापकों की नियुक्ति हुई होगी और भी कई प्रकार का खर्च किया गया होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा है कि प्रदेश सरकार ने कुल कितने स्कूल खोले, कितने बंद किए और इन स्कूलों पर भवन, अध्यापक इत्यादि पर कुल कितना खर्च किया गया। उन्होंने विपक्ष से कहा है कि इस संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन

रामपुरा में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें