फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा के छात्रों का इंटर कॉलेज मेडिकल फेस्ट में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
इंटर मेडिकल कॉलेज फेस्ट में पदक हासिल करने वाले टांडा के विद्यार्थी प्राचार्य डा. मिलाप के साथ।
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर में आयोजित इंटर कॉलेज मेडिकल फेस्ट में फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबाल, बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विजयी होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
विज्ञापन

छात्रों के जोश और सर्वांगीण कौशल ने साबित किया कि डॉक्टर्स केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में अव्वल होते हैं। इस जीत ने कॉलेज के गौरव को और बढ़ाया है और छात्रों के हौसले को नई ऊर्जा दी है। इस दौरान टांडा के पीडियाट्रिक्स के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप अत्री, रंजना, आर्यन वशिष्ठ, गौरव शर्मा और गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने अपने सफल प्रदर्शन के लिए प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा और अतिरिक्त निदेशक डॉ. मेजर अवनिंद्र शर्मा का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें