टीबी जांच शिविर में व्यक्ति का एक्स-रे करता कर्मी। -स्रोतः विभाग
रे (कांगड़ा)। स्वास्थ्य ब्लॉक फतेहपुर के तहत नंगल पंचायत में टीबी जागरूकता और जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 118 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और सभी के पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किए गए।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद ने बताया कि जांच के दौरान सात मरीजों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है, इसलिए लोग नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।