फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदार मिठाइयां फिंकवाईं, सैंपल भरे

Tue, 10 Nov 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से एक दिन पहले मंगलवार को स्वास्थ्य महकमे ने कई दुकानों में दबिश दी।  स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कांगड़ा, गगल, रानीताल और देहरा में मिठाई की दुकानों में दबिश दी।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने 40 किलोग्राम रंगदार मिठाइयां फिंकवाईं। कई मिठाइयों के सैंपल भी भरे। इसके अलावा लोगों को भी विभागीय अधिकारियों ने मिलावटी मिठाइयों के बारे में जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि टीमों ने अलग-अलग जगह जाकर मिठाइयों के सैंपल भरे। 40 किलोग्राम रंगदार मिठाइयां फिंकवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि लोग मिठाइयां खरीदते समय रंगों का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा रंगदार मिठाइयां सेहत को खराब कर सकती हैं। इसके अलावा केमिकल युक्त मिठाइयों, नकली खोये पर भी जानकारी दी गई। लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो और दुकानदार मिलावट वाली मिठाइयां न बेच सकें, इसके लिए महकमा सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें