फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुशील को धर्मशाला शहरी मंडल अध्यक्ष बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। संगठनात्मक जिला कांगड़ा में मंडल स्तर पर युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्षों की ताजपोशी कर दी गई है। युवा मोर्चा में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत सुशील कपूर को शहरी मंडल अध्यक्ष, जबकि बादल सक्सेना को ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत नीरज धीमान को शाहपुर मंडल, गगन शर्मा को धारकंडी और पंकज कुमार को लदवाड़ा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत ऋषव दीक्षित बज्रेश्वरी मंडल, जबकि साहिल चौधरी को जयंती मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत गौरव जुलकान नगरोटा बगवां जबकि रुद्राक्ष बड़ोह मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत आशू बलोरिया को शहरी मंडल अध्यक्ष, जबकि नीना देवी को ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत अनीता कुमार को शाहपुर मंडल, सुषमा को धारकंडी और मधु शर्मा लदवाड़ा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत शिखा चौधरी को बज्रेश्वरी मंडल, जबकि कौशल्या देवी को जयंती मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत रश्मा देवी को नगरोटा बगवां जबकि मधु चौधरी को बड़ोह मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें