राजकीय महाविद्यालय देहरी की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व साथ में बच्चों के अभिभावक और शिक्
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राकेश कुमार को अध्यक्ष, निर्देशन सिंह को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार को सचिव, बबीता को संयुक्त सचिव, मंजीत सिंह और श्याम लाल को मुख्य सलाहकार चुना गया। वहीं, रजत राणा, डाॅ. सन्नी एवं डाॅ. शिवानी शर्मा को सदस्य शामिल किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सचिन कुमार ने सभी अभिभावकों एवं सदस्यों को नवगठित पीटीए पदाधिकारियों को बधाई दी।