फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर सुरेष्ठा निष्कासित

Thu, 28 May 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला परिषद वार्ड-15 नगरी कलूंड से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ रही सुरेष्ठा ठाकुर (नवी) को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नवी कलूंड नगरी वार्ड से भाजपा की ओर से घोषित की गईं आधिकारिक जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रंजना भट्ट के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए पालमपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी कर नवी ठाकुर को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिला भाजपा महामंत्री राजेश राणू ने कहा कि जिला अध्यक्ष रागिनी रुकवाल ने अन्य कार्यकर्ताओं को भी कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशी रंजना भट्ट के खिलाफ काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी इसी तरह सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी नीति के तहत सुरेष्ठा ठाकुर पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें