फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुरेश ने छिंज मेले में जीती माली

Wed, 22 Jan 2025 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। उपतहसील आलमपुर के तहत ग्राम पंचायत गंदड़ के कड़ैला गांव में वार्षिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुरेश पहलवान ने निखिल को पटखनी देकर माली अपने नाम की। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया और विजेता व उप विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यादवेंद्र गोमा की ओर से मेला कमेटी को 21 हजार रुपए, महिला मंडल को विधायक निधि से 11 हजार रुपये देने सहित श्मशानघाट तक व ख्वाजा पीर मंदिर तक संपर्क मार्ग बनाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान कैप्टन प्रकाश चंद, बंदाहू के प्रधान यशपाल चौहान, गंदड़ के उप प्रधान शशि कांत, लख्खू राम, टीकू राम, सुआरु राम, होशियार सिंह, सिम्पी रिमोल्टा, लता सूद, कविता व अशोक धीमान सहित हेमराज शास्त्री आदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें