फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आयुर्वेदिक संस्थानों में दवाइयों की सप्लाई शुरू

Wed, 20 May 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक विभाग ने जिले के विभिन्न आयुर्वेदिक संस्थानों में दवाइयों की सप्लाई शुरू कर दी है। विभाग द्वारा भेजी गई नई खेप में सामान्य बीमारियों के उपचार के साथ-साथ आपातकालीन दवाइयां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे आने वाले दिनों में मरीजों को दवाइयों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले में करीब 74 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान संचालित हैं, जिनमें अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। कुछ संस्थानों में दवाइयों की कमी होने लगी थी, लेकिन नई सप्लाई पहुंचने से अब उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
करीब 100 प्रकार की दवाइयों में बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट संबंधी रोगों और दर्द निवारक दवाइयों के अलावा प्राथमिक उपचार व आपातकालीन जरूरतों में उपयोग होने वाली दवाइयां शामिल हैं। विभाग के अनुसार सभी संस्थानों को आवश्यकता के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मंगलवार से आयुर्वेदिक अस्पतालों को सप्लाई शुरू हुई है। जल्द ही अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयां पहुंच जाएंगी। -राजेश कालिया, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें