फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगी ठंबा-मनोह सड़क, सालों पुरानी मांग होगी पूरी : पठानिया

Mon, 03 Mar 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर के बोडूसरना ग्राम पंचायत के दूरदराज ग
विज्ञापन
धर्मशाला। उप मुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने शाहपुर के दूरदराज गांव मनोह का पैदल दौरा कर ठंबा-मनोह सड़क की साइट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शाहपुर के सभी अधिकारी उनके साथ रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मनोह वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्होंने राजस्व, लोक निर्माण और वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र इसकी ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से सड़क के अंतर्गत आने वाली निजी भूमि के मालिकों को अतिशीघ्र जमीन की गिफ्ट डीड प्रदेश सरकार के नाम करने को कहा, ताकि बजट का प्रावधान कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चढ़ी से ऊणी सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने सरना से पैदल चलते हुए कुफ़रु, भतूणा, बसूना, थेड़ा, मनोह वापिस ठम्बा पहुंचे। लगभग आठ किलोमीटर की इस यात्रा में अधिकारीगण भी शामिल रहे। बोडुसरना की प्रधान मजनीश ने कहा कि गांववासियों के लिए यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार शाहपुर के विधायक विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हमारे बीच आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें