फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशे के खिलाफ एकजुट हुए सुल्याली के ग्रामीण

विज्ञापन
नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर अभियान के तहत लोगों पर्चे बांटकर जगारूक करते आइडिया ऑफ भा
विज्ञापन
सुल्याली/नूरपुर (कांगड़ा)। नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर अभियान की 14वीं कड़ी सुल्याली पंचायत में आयोजित की गई। आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में अभियान से जुड़े सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने बाजार व गांवों में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान परिवारों से संवाद कर नशे की समस्या से निपटने में समाज की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अभियान में सेवा भारती नूरपुर इकाई के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल पठानिया, डिब्केशवर महादेव स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सौरभ पठानिया सहित स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत के लोगों ने मुहिम को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि सुल्याली अभियान के तहत कवर की गई 14वीं पंचायत है। लक्ष्य 60 दिनों में नूरपुर क्षेत्र की सभी 52 पंचायतों तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से छोटे बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखने और उनके साथ अधिक समय बिताने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल पठानिया ने राहुल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं की ओर से समाजहित में शुरू किया गया यह अभियान सराहनीय है। जरूरत पड़ने पर वह और स्थानीय लोग पूरा सहयोग करेंगे।
स्थानीय निवासी त्रिलोक सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ समाज को एकजुट करने के लिए ऐसे अभियानों की लगातार जरूरत है। अभियान से जुड़े सदस्यों ने कहा कि नशामुक्त वातावरण तैयार करने के लिए परिवार, पंचायत, युवा और पूरे समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।

नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर अभियान के तहत लोगों पर्चे बांटकर जगारूक करते आइडिया ऑफ भा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें