फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा की किरण बनी सुकन्या समृद्धि योजना : प्रो. बंसल

Sat, 02 Mar 2024 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के लिए आशा और सशक्तिकरण की किरण के रूप में खड़ी है, जो व्यवस्थित वित्तीय नियोजन के माध्यम से एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य प्रदान करती है।
विज्ञापन

वहीं, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अंबेश प्रकाश उपमन्यु ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना समाज में बराबरी लाई है।मुख्य वक्ता प्रो. मोंदीरा दत्ता ने कहा कि हिमाचल की भूगौलिक परिस्थितियां काफी भिन्न हैं। बावजूद इसके इस योजना के क्रियान्वयन में सभी विभागों के कर्मचारियों की भूमिका काफी सराहनीय रहती है।धौलाधार परिसर एक के सेमिनार हाल में हुई इस कार्यशाला में पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, उपमन्यु सहित कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा, अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय विवि की अनुसंधान परियोजना समूह के निदेशक एवं शिक्षा स्कूल से सहायक प्रोफेसर डाॅ. ललित मोहन शर्मा ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सबका आभार जताया। इस अवसर पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें