फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में लक्ष्य तय करने से मिलती है सफलता : हितेश लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला...
विज्ञापन

दयानंद मॉडल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोले एएसपी कांगड़ा
कहा, बीमारियों का घर बनता जा रहा है मोबाइल फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जीवन में अगर किसी को सफलता पानी है तो उसे अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। लक्ष्य तय करने के बाद उसे हासिल करने के लिए भी मेहनत और अपने समय को सदुपयोग बहुत जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति ने समय का सही सदुपयोग करना सीख लिया तो उसे जीवन में कभी भी निराशा हाथ नहीं लगती। यह बात शनिवार को दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने कही।
उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन बीमारियों का घर बन गया है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अनजाने में किए गए कई काम भी आप को परेशानियों में डाल सकते हैं। ऐसे में साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानी बरतने में ही समझदारी है।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। हितेश लखनपाल ने कहा कि आजकल की सबसे बड़ी जरूरत मोबाइल फोन ही एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इसका इस्तेमाल छात्र जीवन में पढ़ाई के लिए करना चाहिए। इसका आदी नहीं होना चाहिए। नहीं तो इसका असर आप के ही जीवन पर पड़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अपने फोटो या वीडियो को शेयर नहीं करना चाहिए। उदाहरण देते हुए बताया कि कोई रिश्तेदार आया तो यह अच्छी बात है, इसे सोशल मीडिया पर डालने से फायदा नहीं। क्योंकि जालसाज इसी व्यक्तिगत जानकारियों को हासिल करके जालसाजी की वारदात करते हैं।
इनसेट-


टूटने से नहीं, हौसलों से हासिल होते हैं सपने : मीनाक्षी गौतम
दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला की प्रिंसिपल मीनाक्षी गौतम ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का कुछ अंतराल के बाद स्कूल में होना जरूरी है, क्योंकि स्कूल में शिक्षकों के साथ-साथ अगर कोई अन्य व्यक्ति भी बच्चों को इस तरह की जानकारियां दें तो उस पर बच्चे जल्दी अमल करते हैं। उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपने टूटने से नहीं, बल्कि हौसलों से हासिल किए जाते हैं।
विज्ञापन

इनसेट:
दयानंद मॉडल पब्लिक स्कूल के छात्र रहे हैं एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल की स्कूली शिक्षा धर्मशाला स्थित दयानंद मॉडल पब्लिक स्कूल में हुई है। जब लखनपाल इस स्कूल के द्वार पर पहुंचे तो अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने अपने शिक्षिका एवं वर्तमान में स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गौतम के चरण स्पर्श किए। गौतम ने कहा कि हितेश लखनपाल इस स्कूल में वर्ष 1989 में एलकेजी में दाखिला लिया था। उन दिनों हितेश लखनपाल के पिता डॉ. केडी लखनपाल धर्मशाला में परियोजना अधिकारी, डीआरडीए कांगड़ा के पद पर सेवारत थे। और बाद में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव और एडीसी कांगड़ा के पद पर भी सेवाएं दीं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें