फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बस परमिट से जुड़े आवेदनों के लिए 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) धर्मशाला की बैठक 22 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धर्मशाला की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में स्टेज कैरिज परमिट से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण विकास जम्वाल ने भी बस मालिकों और इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित आवेदन प्रपत्र में सभी आवश्यक दस्तावेज सहित 20 से 30 नवंबर 2026 तक कार्यालय समय के दौरान आवेदन जमा करवाएं।
बैठक में बसों के परमिट के हस्तांतरण, नवीनीकरण एवं संशोधन (हस्तांतरण, नवीनीकरण और संशोधन), बसों की सीटिंग क्षमता बढ़ाने या घटाने और नए रूटों के परमिट जारी करने से संबंधित आवेदनों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

नए रूट परमिट के आवेदन केवल धर्मशाला और पालमपुर उपमंडलों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से संबंधित स्वीकार किए जाएंगे।
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद उन्हें बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर इस बैठक में विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें