फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने पाया पहला स्थान

Sat, 14 Nov 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ज्वालामुखी के सौजन्य से नशामुक्त अभियान के तहत खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी संजय मेहरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान बैडमिंटन के वरिष्ठ वर्ग (कक्षा नौवीं से 12वीं) में सुभाष हाउस ने प्रथम और रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रस्साकशी के कनिष्ठ वर्ग (कक्षा छठी से आठवीं) में टैगोर हाउस प्रथम और सुभाष हाउस द्वितीय रहा।
विज्ञापन

छात्राओं की मनोरंजक गतिविधियों के कनिष्ठ वर्ग में गांधी हाउस की दीक्षा ने प्रथम तथा टैगोर हाउस की अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में टैगोर हाउस की सहज प्रथम, गांधी हाउस की अंशिता द्वितीय और सुभाष हाउस की रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें