फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सूबेदार रमेश डढवाल बने पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के कार्यकारी अध्यक्ष

Sun, 10 Mar 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के उपाध्यक्ष सूबेदार रमेश डढवाल को भूतपूर्व सैनिक लीग पालमपुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लीग अध्यक्ष अधिवक्ता सीडी सिंह गुलेरिया के गत माह अकस्मात निधन से लीग अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था। पूर्व सैनिक लीग प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि पूर्व सैनिक लीग पालमपुर कार्यकारिणी की विशेष बैठक शुक्रवार शाम सेवानिवृत्त मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इसमें सबसे पहले पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सीडी सिंह गुलेरिया को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया और उनके द्वारा चालू कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से लीग उपाध्यक्ष सूबेदार रमेश डडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। सूबेदार डढवाल पूर्व सैनिक लीग के दिसंबर माह में प्रस्तावित आगामी चुनावों तक अध्यक्ष पद पर विराजमान रहेंगे। इस मौके पर लीग सदस्य रंजीत कटोच, प्रधान सिंह, रश्म चंद कटोच, रमेश कुमार, संतोष कटोच, कुलदीप चंद राणा, राम कुमार वर्मा, पंजाब सिंह, एसएन नाग, महेश नाग, सुरिंद्र शर्मा, कुलदीप कपूर, सुभाष शर्मा, कश्मीर सिंह ठाकुर, ब्रह्म कुमार और ओंकार चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें