फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदान

Sat, 10 May 2025 05:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुंछ में बलिदान हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल के पिता को सांत्वना देते उप मुख्य सचेतक केवल
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के जवान सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल बलिदान हो गए। सिहोलपुरी के रहने वाले 48 वर्षीय पवन कुमार जरियाल 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। शनिवार सुबह करीब 730 बजे पाकिस्तानी गोलीबारी में देश के लिए बलिदान हो गए।
विज्ञापन

शहादत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववासी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शोक-संवेदना प्रकट करने के लिए बलिदानी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलिदानी के पिता सेवानिवृत्त हवलदार गरज सिंह से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।
बलिदानी पवन की पार्थिव देह को पुंछ से राजौरी ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम और सैन्य औपचारिकताओं के बाद सड़क से शाहपुर लाया जाएगा। रविवार को उनकी पार्थिव देह गांव में पहुंचेगी। उधर, पवन के बलिदानी की सूचना मिलने के बाद शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, एसडीएम शाहपुर करतार चंद और अन्य पुलिस अधिकारियों ने बलिदानी के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रशासन की ओर से एसडीएम शाहपुर करतार चंद बलिदानी के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन


परिवार को छोड़ गए गहरा खालीपन
बलिदानी पवन कुमार अपने पीछे बुजुर्ग पिता गरज सिंह, पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार और पुत्री अनामिका को छोड़ गए हैं। उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

पुंछ में बलिदान हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल के पिता को सांत्वना देते उप मुख्य सचेतक केवल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें