फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से बचे, कोई संदेह होने पर डायल करें 1077 : उपायुक्त

Sat, 10 May 2025 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले के नागरिक वर्तमान स्थितियों के बीच किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी प्रकार के संशय होने पर टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। सोशल मीडिया हेंडलर्स भी अपुष्ट सूचनाओं को अपलोड न करें, ताकि लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि किसी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि लोग आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा रखें। जिले के नागरिकों को सही और स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो, इसके लिए जिला कांगड़ा और एसपी कांगड़ा के सोशल मीडिया पेज पर समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि कांगड़ा जिला में नागरिक सुरक्षा के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। प्रत्येक पंचायत में एक प्रतिशत आबादी के वालंटियर्स तैयार किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग, फायरबिग्रेड, एसडीएएफ इत्यादि विभागों को भी सिविल डिफेंस प्लान के तहत विभिन्न कार्य आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

बैरवा ने कहा कि सिविल डिफेंस प्लान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को तत्परता से काम करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने उपमंडल स्तर पर सायरन स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को सतर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें