फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सब इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा पंचतत्व में विलीन

Sat, 27 Dec 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांडापतन में गणस्वाई निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को सलामी देते हुए आईटीबीपी के  - फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बिंगा के गांव गणस्वाई निवासी आईटीबीपी में तैनात सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा का बीते वीरवार को रामपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गणस्वाई लाया गया। इसके उपरांत पैतृक श्मशानघाट लघु हरिद्वार कांढापत्तन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार शर्मा के बेटों श्रुति पाल शर्मा और कमलेश पुजारी ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी शालाबाग रामपुर के जवानों ने सहायक सेनानी बीके भारती के नेतृत्व में उन्हें सलामी दी। धर्मपुर प्रशासन की ओर से भी पुलिस जवान मौजूद रहे।
बता दें कि देवेंद्र कुमार शर्मा आईटीबीपी में वर्तमान में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 1988 में बल में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं। देवेंद्र कुमार शर्मा एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।
विज्ञापन

उनके निधन पर पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रजत ठाकुर, ग्राम पंचायत बिंगा की प्रधान तम्बो देवी, मास्टर नत्थूराम ठाकुर, कैप्टन केशव विद्यासागर, उपनिदेशक कृषि सेवानिवृत्त डॉक्टर रामनाथ ठाकुर, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स हिमाचल प्रदेश प्रांत मीडिया प्रभारी विजय ठाकुर और अन्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें