फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उपकेंद्र की छत टूटी, सराय में चल रहा इलाज, रिकॉर्ड कुतर रहे चूहे

विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में क्षतिग्रस्त उपस्वास्थ्य केंद्र। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के दावों के बीच स्वास्थ्य खंड तियारा के तहत अब्दुल्लापुर का स्वास्थ्य उपकेंद्र करीब एक साल से बदहाली का शिकार है। भवन की छत क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां मरीजों की जांच और उपचार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के इलाज के लिए सराय के भवन का सहारा लेना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सराय के भवन में रखे रिकॉर्ड को चूहे कुतर रहे हैं, जिससे सरकारी दस्तावेज भी सुरक्षित नहीं हैं।

स्वास्थ्य उपकेंद्र की छत को क्षतिग्रस्त हुए करीब एक साल हो चुका है लेकिन अब तक भवन की मरम्मत नहीं हो पाई है। बारिश और खराब मौसम के दौरान मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की दिक्कत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए उपकेंद्र पहुंचते हैं लेकिन भवन की खराब हालत के कारण उन्हें अस्थायी व्यवस्था में स्वास्थ्य सेवाएं लेनी पड़ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का अहम केंद्र है। ऐसे में लंबे समय से भवन की मरम्मत नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने जल्द मरम्मत करवाकर उपकेंद्र में स्थायी रूप से स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
स्वास्थ्य उपकेंद्र अब्दुल्लापुर की छत की मरम्मत के लिए पैसा आ गया है और उसे लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवा दिया है। बरसात के बाद मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - डॉ. विक्रम कटोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें