गिद्ध सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता में इनाम प्राप्त करने के बाद प्रोजेक्ट साईंटिस्ट डा. माल्यास
बरियाल (कांगड़ा)। जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन और हैबिटेट ट्रस्ट ने वन्यजीव विभाग के सहयोग से नगरोटा सूरियां इंटरप्रिटेशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को गिद्धों के संरक्षण व पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी अहम भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉ. माल्यासरी भट्टाचार्या ने बताया कि क्षेत्र के करीब 15 स्कूलों में विद्यार्थियों को गिद्धों के महत्व और उनके संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान छह स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच मॉडल निर्माण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां के अक्षित, नवीनी, नव्या व शमेश की टीम प्रथम रही। चित्रकला में जीएसएस हरसर और नारा लेखन में गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां की गरिमा ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर वन्यप्राणी परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां के रेंज अधिकारी (आरओ) सुभाष चंद सहित विभागीय अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद