फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दमखम

Thu, 16 Nov 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी ( कांगड़ा)। पंडित अमरनाथ सनातन धर्म पब्लिक स्कूल नगरी में दो दिवसीय सनातन धर्म अंतरविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों बैडमिंटन, वाॅलीबाल और कबड्डी में दमखम दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरवानी गणेशदत्त कालेन राजपुर के प्राचार्य डा. विवेक शर्मा ने की।
विज्ञापन

इन खेलों में चांद पब्लिक स्कूल, पालमपुर, सनातन धर्म पब्लिक स्कूल नगरी एसडी पब्लिक स्कूल बैजनाथ, नंद कुमार सनातन धर्म पब्लिक स्कूल मोहरला सरकारी सिद्धपुर के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोस्वामी गणेशदत्त कालेन राजपुर के प्राचार्य डाॅ. विवेक शर्मा ने करते हुए कहा कि सनातन धर्म संस्था की ओर से विभिन्न विद्यालय तथा महाविद्यालय चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शांति स्वरूप रहे। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने सभी अतिथितियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म शिक्षा समिति, बैजनाथ के कार्यकारी अध्यक्ष ऊधो राम, संगीता शर्मा, डाॅ. दुनीचंद पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें