धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में आयोजित पीएम ऊषा मेरु की ओर से वित्त पोषित शोध प्रविधि, मानविकी एवं वाणिज्यिक विषय पर आधारित साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. प्रेम भारद्वाज ने अनुसंधान डिजाइन, अनुसंधान परियोजना और क्षेत्र अध्ययन विधियां विषय के बारे में बताया।
उन्होंने समाजशास्त्र को शोध आधारित वैज्ञानिक विधि से जानने पर बल दिया। इसके बाद कार्यशाला के तृतीय सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, राजनीति विज्ञान विभाग से प्रो. मृदुला शारदा ने सामाजिक विज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकी में अनुसंधान विषय और चतुर्थ सत्र में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. कमल सिंह ने डेटा विश्लेषण एसटीएटीए, एसपीएसएस सहित विषय पर व्याख्यान दिया।
मंच का संचालन वाणिज्य विभाग के समन्वयक और कार्यशाला के सह संयोजक डॉ. कुलदीप चंदेल ने किया। क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सह संयोजक के रूप में डॉ. कुलदीप चंदेल, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. तिलकराज, डॉ. सुखवीर, डॉ. विपिन, डॉ. रोहित वर्मा और कंचन बाला उपस्थित रहे। ब्यूरो