धर्मशाला। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों को वेस्ट वॉरियर सोसायटी धर्मशाला का भ्रमण करवाया। इन छात्रों के साथ केवि धर्मशाला के शिक्षक विजया परिहार, टीपी तरुण, कपिल देव, पारुल और अनुज भी मौजूद थे। इसमें वेस्ट वॉरियर सोसायटी के प्रबंधक ने छात्रों से चर्चा करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और पुनर्चक्रण के महत्व को समझाना है।
उन्होंने बताया कि आज के दौर में प्लास्टिक कचरे और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों का सही प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान छात्रों को कचरा प्रबंधन के प्रकार और उनके प्रभाव और इसमें जैविक और अजैविक कचरे के उचित निपटान के तरीकों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से प्लास्टिक, कागज और धातुओं को पुनर्चक्रित किया जा सकता है। वहीं प्रतिभागियों को सिखाया गया कि अनुपयोगी चीजों को किस प्रकार से उपयोगी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कचरा प्रबंधन और पुनर्चक्रण के महत्व को गहराई से समझा। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। ब्यूरो