फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केवी धर्मशाला के छात्रों ने जानी पानी के फिल्ट्रेशन की प्रक्रिया

विज्ञापन
पपरोला में वाटर प्लांट में जानकारी हासिल करते केवी धर्मशाला के विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
धर्मशाला। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी के 30 विद्यार्थियों ने पपरोला स्थित स्प्रिंग ग्लोइंग वेव्स मिनरल वाटर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के सहयोग से मार्गदर्शक शिक्षिकाओं प्रियंका शर्मा और विजया सिंह परिहार की अगुवाई में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मिनरल वाटर उत्पादन, उसकी गुणवत्ता मानक और सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। मुख्य संसाधन अमित ने छात्रों के साथ सत्र में आधुनिक तकनीकों और डिजिटल संसाधनों से जल प्रबंधन सुधारने पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने फैक्टरी का दौरा कर मिनरल वाटर फिल्ट्रेशन, गुणवत्ता परीक्षण और पैकेजिंग की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें