फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सफाई कर्मियों को पढ़ाया स्वास्थ्य सुरक्षा का पाठ

Sun, 24 Aug 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को सीएमओ डॉ. अनुराधा शर्मा की अध्यक्षता में वेस्ट वॉरियर्स सफाई कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा सावधानियों पर कार्यशाला आयोजित की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को हाथ धोने की सही विधि, व्यक्तिगत स्वच्छता, जख्मों की देखभाल और संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. कोमल वशिष्ठ और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने श्रमिकों को शारीरिक, जैविक, रासायनिक खतरों और मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूक किया। डॉ. कोमल ने संक्रमण की रोकथाम के लिए दस्ताने, मास्क, गम बूट और चश्मे जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया और बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा व टीकाकरण संबंधी जानकारी दी।
इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी शंकाएं अधिकारियों के सामने रखीं। विशेषज्ञों ने उन्हें बताया कि हाथ धोने के लिए पानी उपलब्ध न होने पर सेनिटाइजर का प्रयोग करें और गंदे हाथों को आंख व मुंह से न लगाएं। कार्यशाला में डॉ. सुमित और गुणवत्ता सलाहकार डॉ. दीपिका भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें