फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा काॅलेज की पीटीए प्रधान बनीं काजल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरा में सत्र 2025-26 के लिए पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें काजल को प्रधान, मदन सिंह उप प्रधान, प्रो. मोनिका शर्मा सचिव, ममता सहसचिव, सुनीता कुमारी कोषाध्यक्ष, कुशल सिंह सलाहकार जबकि कार्यकारी सदस्य पुष्पा देवी को चुना गया। नवनियुक्त प्रधान काजल ने कहा कि वह सभी सदस्यों के साथ मिलजुलकर कॉलेज के विकास में योगदान देंगे। वहीं, प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार सोनी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए नई कार्यकारिणी को सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की ओर से प्रो. निशा, डॉ. परवीन, डॉ. मंजू, प्रो. शिवानी गुप्ता, प्रो. निवेदिता चौहान ने भी सदस्यों के रूप में बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें