फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण से खुलेगा विकास का मार्ग

Sun, 12 Jul 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सात महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर काम तेज हो गया है। प्रधानमंत्री जनजातीय सड़क विकास योजना (पीएमजेएसवी) के तहत चार संपर्क सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है, जबकि नाबार्ड के तहत स्वीकृत तीन सड़क मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं से संबंधित क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। परियोजनाओं के अनुसार पीएमजेएसवी के तहत दाड़नू-इंद्रूनाग, खंड़ाडंडा-भागसूनाग वाया कर्मुमोड़, हीरू-दुशालन और संभार-लाहड़-थातरी संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वहीं नाबार्ड योजना के अंतर्गत इंद्रूनाग-होरू-दुशालन, भागसू-वनघोटू और चीडगाड़ी-रोड़ीकूट सड़क मार्गों पर निर्माण कार्य जारी है।
इसके तहत एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे बरसात के दौरान प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों में सालभर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी। इन सड़कों के बनने से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। अमित कुमार, अमन, परवेश, हरि राम, राज कुमार, प्रदीप, प्रभात, बलदेव व अश्वनी आदि ने कहा कि वर्षों से इन ग्रामीण मार्गों के सुधार की मांग की जा रही थी। अब कार्य शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और विद्यार्थियों व मरीजों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन


पीएमजेएसवी के चार मार्गों के पहले जारी किए गए टेंडर किन्हीं कारणों से रद्द करने पड़े थे, जिसके बाद अब दोबारा डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जबकि नाबार्ड के तहत स्वीकृत तीनों सड़क मार्गों पर धरातल पर निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। -चंद्रशेखर, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें