फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कच्छियारी फोरलेन पर बेसहारा पशुओं का डेरा

Tue, 14 Jul 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कछियारी फोरलेन पर बैठे बेसहारा पशु। संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा। कच्छियारी फोरलेन पर लावारिस पशु वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कच्छियारी की ओर से प्रवेश करने वाले चालकों को पशुओं से बचते हुए गुजरना पड़ रहा है। खासकर फुटओवर ब्रिज के आसपास सड़क पर बैठे बैल, गाय और बछड़े रात के समय दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

फोरलेन पर वाहनों की तेज आवाजाही के बीच रविवार रात भी सड़क किनारे पशुओं का झुंड देखा गया। वाहन चालक रफ्तार कम कर सावधानी से आगे बढ़ते नजर आए। ट्रक चालक गुरदीप ने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच लावारिस पशु कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय युवा सन्नी कुमार, तिलक राज, सुबोध और जितेंद्र गुप्ता ने सड़क पर पशु छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। फोरलेन कंपनी के साइट इंजीनियर धनंजय मिश्रा ने बताया कि मेंटेनेंस विभाग की पेट्रोलिंग टीम नियमित रूप से सड़क से लावारिस पशुओं को हटाती है। सड़क पर पशु छोड़ने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछियारी फोरलेन पर बैठे बेसहारा पशु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें