ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कथोग पंचायत के खेल मैदान में सोमवार को युवाओं की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने पालमपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। युवा नेता रजनीश धवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता टीम को 6,100 रुपये और उपविजेता टीम को 3,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने आयोजन करने वाले क्लब के युवाओं को भी 5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने युवाओं से खेलों को बढ़ावा देने, नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कथोग पंचायत प्रधान मनीर मोहन, उपप्रधान संदीप खट्टा, बदौली पंचायत प्रधान सुलोचना देवी, उपप्रधान संजीव सोनी, सकड़यालु पंचायत प्रधान अशोक कुमार तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद