फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आक्रोश रैली के लिए भाजपा ने शाहपुर और सुलह में बनाई रणनीति

Mon, 01 Dec 2025 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैत/पालमपुर(कांगड़ा)। चार दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में भाजपा की आक्रोश रैली को लेकर शाहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर है। रैली से पहले क्षेत्र के गांवों और मंडलों में बैठकें आयोजित की गईं। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक भूमिका, बूथ स्तर की जिम्मेदारी और रैली में सहभागिता की रणनीति समझाई गई।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश सचिव एवं संगठनात्मक जिला कांगड़ा प्रभारी सुमित शर्मा ने शाहपुर में हुई बैठक में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने 2022 में कई झूठे वादे किए थे, जिनमें से धरातल पर अब तक कोई भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य जनता के सामने सरकार की असफलताओं और तीन साल में निपटाई नहीं गई समस्याओं को उजागर करना है।
सुलह क्षेत्र से रैली में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी की संभावना जताई गई है। भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक तनु भारती, मंडल अध्यक्ष हंसराज चौधरी, चंद्रवीर कटोच और विकास धीमान ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं में लगातार गिरावट आई है और प्रशासनिक ढांचा आम जनता की समस्याओं को हल करने में विफल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, पंचायत प्रतिनिधि, महिला और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की गई ताकि रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। नेताओं का कहना है कि यह रैली प्रदेश सरकार के खिलाफ जन–आक्रोश को मजबूती से प्रदर्शित करने का अवसर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें