फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चोरी हुए सोने और चांदी के आभूषण बरामद, खरीदने वाला भी शिकंजे में

Sat, 08 Aug 2026 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी के गहने रिकवर किए हैं। साथ ही चोरी के आभूषण खरीदकर उन्हें पिघलाने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने शिकंजे में ले लिया है।
विज्ञापन

कांगड़ा पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गांव खुर्डपट्ट (भरवाना, पालमपुर) निवासी श्रवण कुमार के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे, जिस पर पंचरुखी थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों सतनाम उर्फ कालू, गुलदीप और बॉवी (तीनों निवासी बैजनाथ) को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने चोरी के गहने अजीजुल इस्लाम उर्फ गोली (निवासी पपरोला) को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजीजुल इस्लाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने गहने खरीदने और उन्हें पिघलाने की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर 20 ग्राम सोने और 10 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें