फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीआरडीए भवन में खुलेगा एसटीएफ थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) भवन में एसटीएफ पुलिस थाना खुलेगा, जबकि एसटीएफ एसपी और एएसपी कार्यालय शहर में ही किसी दूसरे भवन में शिफ्ट होंगे। कांगड़ा जोन के अंतर्गत आने वाले विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के नए पुलिस थानों के लिए भी खाली सरकारी और निजी भवनों की तलाश जारी है। उपयुक्त भवन मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में एसटीएफ के पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे, ताकि टीमें अपना दैनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित कर सकें।
विज्ञापन

दरअसल, राज्य सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को स्पेशल टास्क फोर्स में मर्ज किया है। एसटीएफ जोन कांगड़ा के तहत कुल पांच पुलिस जिले कांगड़ा, नूरपुर, देहरा, ऊना और चंबा शामिल हैं। कांगड़ा जोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर एचपीएस अधिकारी रेणू शर्मा सेवाएं दे रही हैं, जबकि एसटीएफ एसपी का अतिरिक्त कार्यभार हाल ही में प्रदेश सरकार ने एसपी मुख्यालय अशोक रत्तन को सौंपा है।
धर्मशाला स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) भवन में फिलहाल एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यालय संचालित हो रहा है। उनके अलावा पूरे जोन में करीब 35 कर्मचारी तैनात हैं और एसटीएफ की सभी टीमें अपने-अपने स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में नशा तस्करी और संगठित अपराध के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लंबे समय से इन अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही थी। सरकार का मानना है कि एसटीएफ थानों के गठन से अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने में मदद मिलेगी।
इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अप्रैल 2025 में एसटीएफ के 13 पुलिस थानों की अधिसूचना जारी की थी। हालांकि, एसटीएफ के स्थायी पुलिस थानों के लिए अभी उपयुक्त भवनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें