फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिया हत्याकांड में 20 गवाहों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बहुचर्चित सिया हत्याकांड का ट्रायल अतिरिक्त सत्र न्यायालय सरकाघाट में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 11 सितंबर तक तारीखें निर्धारित की हैं। अब तक अभियोजन पक्ष की ओर से सूचीबद्ध 43 गवाहों में से 20 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। शेष गवाहों की गवाही आगामी सुनवाई के दौरान दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

लगातार हो रही सुनवाई से ट्रायल की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। अभियोजन पक्ष एक-एक कर गवाहों को अदालत में पेश कर रहा है। गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से उनसे जिरह की जा रही है। अब तक 20 गवाहों की गवाही पूरी होने के साथ मामले की साक्ष्य प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है।
पुलिस ने हत्याकांड की जांच पूरी करने के बाद 200 से अधिक पन्नों का चालान अदालत में पेश किया था। चालान में जांच से जुड़े गवाहों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य और दस्तावेज शामिल हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत में मामले का ट्रायल आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मामले में पहले चरण में लगातार सात दिन तक सुनवाई कर गवाहों की गवाही दर्ज की गई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 24 अगस्त से 11 सितंबर तक सुनवाई के लिए तारीखें निर्धारित की गई हैं। गौरतलब है कि गोपालपुर के भैंजी चौक में बीते 13 अप्रैल को कॉलेज जा रही छात्रा सिया की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया, जिसके बाद मामले का ट्रायल शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें