फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के कोर्ट कश्मीर गांव में तेंदुए की लगातार आहट से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ आए दिन सड़क के आसपास दिखाई दे रहा है। हाल ही में दिनदहाड़े तेंदुआ सड़क किनारे घूमता नजर आया। इसी दौरान स्कूल जा रहे कुछ बच्चों की ओर उसने बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे भगा दिया। समाजसेवी राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ अब तक कई कुत्तों और बकरियों को शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की अधिकारी क्षमा कुमारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली थी। गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें