फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घरोह डाकघर शाखा में 15 लोगों के बयान दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत घरोह डाकघर शाखा में पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव के बाद महिला कर्मी के कथित अभद्र व्यवहार की शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रधान देवेंद्र नाथ की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य डाकघर धर्मशाला के अधीक्षक डाकघर (सीपीओ) को ज्ञापन सौंपा था। मामले की सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज होने के बाद वीरवार को डाक विभाग मंडल धर्मशाला की निरीक्षक टीम ने मौके पर जांच कर 15 लोगों के बयान भी दर्ज किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि डाकघर में कार्यरत महिला कर्मी का व्यवहार ठीक नहीं है। उनसे अभद्रता से बात की जाती है। कार्य करने के लिए आनाकानी करती है। निरीक्षण टीम में अश्वनी कुमार और कंचन कुमार मौजूद रहे।
निरीक्षक अश्वनी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं सहित अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और घटनाक्रम से संबंधित जानकारी जुटाई। अब वह जांच रिपोर्ट जल्द ही डाक मंडल को सौंपेंगे। रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
निरीक्षक टीम को डाक शाखा में भेजा गया है। निरीक्षक की रिपोर्ट जमा होने के बाद मंडल डाकघर की ओर से नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र कुमार शर्मा, अधीक्षक, डाकघर मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें