फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक कनाल भूमि पर बनाया जाएगा हलेड़ खुर्द पंचायत का कार्यालय

Fri, 17 Jul 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा के अंतर्गत नवगठित पंचायत हलेड़ खुर्द की पहली ग्रामसभा की बैठक पंचायत प्रधान धीरज शर्मा की अगुवाई में हुई। बैठक में पंचायत का नया कार्यालय वार्ड-2 में एक कनाल भूमि पर बनाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। गांव में एक चिल्ड्रन पार्क को मंजूरी प्रदान की गई। पंचायत उपप्रधान सचिन त्रेहन ने बताया कि अभी तक पंचायत का संचालन जोगीपुर पंचायत कार्यालय से किया जा रहा है। पंचायत के सभी सात वार्ड पंचों की सिफारिश पर गांव में स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। गलियों और नालियों की सफाई और उन्हें कंक्रीट से पक्का किया जाएगा। गलियों, चौराहों पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। गांव में किरायेदार रखने पर उसका पुलिस वेरिफिकेशन और पंचायत में पंजीकरण अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि पंचायत में गरीब और असहाय परिवारों का ही बीपीएल में चयन किया जाएगा। गांव को चिट्टा, नशामुक्त और टीबीमुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य चंद्रेश कुमारी, पूर्व समिति सदस्य कांता सरोच, वार्ड पंच उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें