फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमपुर में राज्य का दूसरा ड्राइव इन कोविड टेस्टिंग सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के आलमपुर में प्रदेश का दूसरा ड्राइव इन कोविड टेस्टिंग सेंटर खोला गया है। इसमें प्रतिदिन सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक कोविड टेस्टिंग की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कोविड टेस्टिंग केंद्र चरणबद्ध तरीके से खोले जा रहे हैं, ताकि अन्य स्थानों से वाहनों के माध्यम से आने वाले लोगों की कोविड टेस्टिंग भी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कांगड़ा जिले में कोविड टेस्टिंग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इससे पहले धर्मशाला में प्रदेश का पहला ड्राइव इन कोविड टेस्टिंग सेंटर खोला जा चुका है। इसमें पर्यटकों सहित आमजन का भी कोविड टेस्ट करवाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ नियमित टेस्टिंग भी जरूरी है, ताकि संक्रमण समाज में नहीं फैल सके।
कांगड़ा जिले में विशेष कोविड टेस्टिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें पर्यटन कारोबार से जुड़े सभी लोगों की टेस्टिंग का प्लान स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से तैयार किया गया है। इसके साथ ही जिला भर में व्यापार मंडलों के माध्यम से दुकानदारों की भी टेस्टिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त टैक्सी चालकों के भी नियमित तौर पर कोविड टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें