सलियाणा छिंज मेले के शुभारंभ निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेेते हुएमंत्री यादवेंद्र गोमा और अन्
- फोटो : संभल जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग।
पंचरुखी। राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेले का आगाज शोभायात्रा और टमक की थाप से खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया। भव्य शोभायात्रा का आयोजन बीडीओ कार्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए छिंज मैदान तक हुआ। जख बाबा की पूजा-अर्चना के बाद मेला शुरू हुआ।
इस दौरान मंत्री गोमा ने इलाका वासियों को ऐतिहासिक छिंज मेले के आयोजन के बधाई दी और कहा कि यह छिंज मेला प्राचीन समय से आयोजित होने वाला उत्सव है। सलियाणा छिंज मेले का अपना विशेष महत्व है और इसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने इस अवसर पर 30 लाख रुपये की लागत से बने भव्य कला मंच का लोकार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन और शुभारंभ किया। इस अवसर पर जसवंत डढवाल, अमन राणा, एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला समिति नेत्रा मैती, तहसीलदार साजन बग्गा, बीडीओ सिकंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे।