फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवारना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सौभाग्य की बात : परमार

Thu, 28 Nov 2024 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भवारना में राज्य स्तरीय अंडर-17 गर्ल्स बाक्सिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियो
विज्ञापन
विधायक ने किया अंडर-19 महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंजी
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय अंडर-17 महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता बुधवार को भवारना के निजी स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस दौरान अंडर-17 महिला बाक्सिंग की विश्व विजेता वंशिका गोस्वामी ने बतौर विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की करीब 93 लड़कियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच वीरवार को होंगे। मुख्यातिथि ने कहा कि सुलह विधानसभा के भवारना में हो रही यह राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता हमारे लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की छात्राएं भाग ले रही हैं। जिस तरह से प्रदेश में अब बाक्सिंग को लेकर लड़कों और लड़कियों में उत्साह बढ़ा है। उससे साफ है कि आने वाले दिनों में हिमाचल के लड़के और लड़कियां भी विश्व चैपिंयनशिप में भाग लेकर देश का नाम रोशन करेंगे। इसका उदाहरण अभी हाल में ही यूएसए में हुई अंडर-19 लड़कियों की बाक्सिंग प्रतियोगिता में ज्वालामुखी की वंशिका गोस्वामी ने देश और प्रदेश नाम रोशन किया। कहा कि भारत सरकार की खेलो इंडिया का यह मतलब है कि पूरा देश खेले और खिलाड़ी हर खेल में आगे बढ़े। उन्होंने प्रदेश बाक्सिंग एसोसिएशन से भी कहा कि वह हर स्तर पर ऐसे आयोजन कर लड़कों और लड़कियों को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर प्रदेश बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी, पारस स्कूल के निदेशक महेश चंद्र कटोच, प्रधानाचार्य नीलम राणा, नरेंद्र गौण, कैलाश शर्मा, मनु सूद, यशपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें