पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कला ग्राम अंद्रेटा स्थित सोभा सिंह आर्ट गैलरी एवं संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने कलाकार सोभा सिंह के स्टूडियो का भी अवलोकन किया।
कोहली ने संग्रहालय में प्रदर्शित तस्वीरों, व्यक्तिगत वस्तुओं तथा अन्य स्मृति-चिह्नों के माध्यम से कलाकार के जीवन-प्रवास को भी जाना। अपने अनुभव साझा करते हुए आशीष कोहली ने कहा की सोभा सिंह आर्ट गैलरी की यात्रा व्यक्ति को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है। यहां उनकी मूल कलाकृतियों को देखने का अवसर मिलता है, जिन्हें अब तक हम केवल प्रतिकृतियों के माध्यम से ही देखते आए हैं। इस अवसर पर अजय सिंह सम्याल, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा कांगड़ा, सुधीर भाटिया नोडल अधिकारी, हर्षवर्धन राणा प्रधानाचार्य सरदार सोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंद्रेटा तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद