फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में आज से तीन राज्यों के 80 कांग्रेस जिलाध्यक्ष लेंगे प्रशिक्षण

Tue, 21 Apr 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कांग्रेस पार्टी के संगठन की धार पैनी करने के मकसद से कांगड़ा के गुप्तगंगा स्थित यात्री सदन में मंगलवार से तीन राज्यों का संगठन सृजन अभियान शुरू होने जा रहा है। हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के करीब 80 जिलाध्यक्ष इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। अभियान का शंखनाद मंगलवार दोपहर 12 बजे होगा।
विज्ञापन

इस शिविर में जिलाध्यक्षों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और उन्हें मिली शक्तियों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर पूरी तरह से आवासीय होगा, जिसकी शुरुआत प्रतिदिन सुबह योग और व्यायाम से होगी। अभियान के सह-प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी की देखरेख में यह पूरा कार्यक्रम संपन्न होगा।
शिविर की खास बात यह रहेगी कि अंतिम दिनों में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। वे जिलों से संबंधित सुझाव लेंगे और संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल के भी शिविर में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि तीन राज्यों के 80 जिलाध्यक्ष कांगड़ा पहुंच चुके हैं। उनके रहने का प्रबंध गुप्तगंगा और साथ लगती जगहों पर किया गया है। 10 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में केवल संगठन की मजबूती पर ही चर्चा और प्रशिक्षण केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें