फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत कार्यों को 10 दिन में शुरू करें : डॉ. राजीव

Sat, 27 Sep 2025 05:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

नूरपुर में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने चुनाव आचार संहिता से पहले विकास कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। जल संकट और बिजली सुधार पर विशेष जोर दिया गया। फोरलेन प्रोजेक्ट की प्रगति को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर (कांगड़ा)। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले सभी स्वीकृत कार्यों की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य आरंभ किए जाएं। लोक निर्माण विभाग को 10 दिनों के भीतर सांसद और विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों को शुरू करे।
विज्ञापन

सांसद ने संयुक्त कार्यालय नूरपुर के सभागार में उपमंडल स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, सांसद निधि और विधायक निधि से चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आगामी कार्यों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल संकट और बिजली ढांचे पर फोकस
सांसद ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि हैंडपंप इंस्टॉलेशन का कार्य अगले वर्ष जून माह में ही किया जाए, ताकि गर्मियों में जलस्तर का सही आकलन कर उपयुक्त स्थान का चयन हो सके। उन्होंने कहा कि नूरपुर शहर में हाल ही में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई थी। इसके समाधान के लिए विधायक रणवीर निक्का ने अपनी निधि से दो बोरवेल करवाए हैं, जिनमें शीघ्र मोटर लगाकर पाइप मुख्य टैंक से जोड़े जाने के निर्देश दिए गए। आरडीएसएस योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मरों और तारों का नवीनीकरण, नई लाइनों का निर्माण और स्मार्ट मीटरिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। नूरपुर उपमंडल में अब तक 28 में से 25 ट्रांसफार्मर अपग्रेड हो चुके हैं।
फोरलेन प्रोजेक्ट प्रदेश की बड़ी उपलब्धि
सांसद ने कहा कि हिमाचल को फोर लेन प्रोजेक्ट मिलना बड़ी उपलब्धि है। पठानकोट-मंडी फोर लेन के कंडवाल से भेड़खड्ड खंड पर कार्य की गति तेज कर दी गई है और 15 नवंबर तक कंडवाल से बौड़ तक का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे संसदीय क्षेत्र के सभी उपमंडलों में इस तरह की बैठकें कर रहे हैं, ताकि केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि से चल रहे कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें